कच्ची सड़क के मुहाने पे
कुछ अरमान बेचकर आने थे
मैं तैयार था, मगर कुछ बहाने थे
ज़िन्दगी तेरे शहर में, अब कहाँ मेरे ठिकाने थे ?
रोटी-कपडा-घर यहीं तो सारे बहाने थे
ओर ! सब-के-सब निभाने थे
मेरी आरजू, मेरे सपनें
अब हो चुके पुराने थे
"ए ज़िन्दगी" तेरे शहर में, अब कहाँ मेरे ठिकाने थे ?
No comments:
Post a Comment