किसी चीज़ की कमी नहीं थी जिंदगी मे पर फिर भी दिल उदास था,फिर एक दिन वो आये मुस्कुराये और बोले हम ही हैं वो जिसका तुम्हे सदियों से इंतज़ार था
मैं फिर मुस्कुराया अपने दिल का हाल उन्हें बताया और वो बोले अब कभी न तुम्हारा दिल उदास होगा क्योंकि हमारा तुम्हारा साथ जिंदगी भर का होगा अब कभी न हम तुमसे दूर जायेंगे ये वादा हमारा तुमसे होगा।
एक बार फिर जिंदगी ने मुस्कुराना सीखा दिया था जिंदगी जीने का रास्ता दिखा दिया था अब चाहे लोग जो भी कहे इतना विश्वास तो उन्होंने हमें दिल दिया था
अब हम उन्हें बहुत याद करने लगे थे हद से भी ज्यादा उन्हें प्यार करने लगे थे हर पल हर लम्हा उनकी यादों को अपनी जिंदगी समझकर जीने लगे थे बहुत सुकून मिलता था जब उनसे बात होती थी बस वही एक पल मेरी सबसे बड़ी ख़ुशी होती थी
एक बात वो बार बार कहा करते थे एक बात बोलूं ऐसा वो हर बार कहा करते थे शायद मैं बेवकूफ था जो समझ नहीं पता था उनके आई लव यू कहने का अंदाज निराला था.
बहुत बातें किया करते थे वो हमसे हमें अपनी जान बार बार कहा करते कहते थे जी नहीं सकते तुम्हारे बिना अब बस इसे ही अपनी जिंदगी की हक़ीक़त कहा करते थे
रोज की तरह बातो का सिलसिला चले जा रहा था फिर एक दिन अचानक ऐसी आंधी आई थी न था कोई गिला और न था कोई बहाना मुझे आज भी याद वो काली रात थी जिस दिन हम दोनों के बीच आई दरार थी
उसकी आँखों में कितना प्यार कितनी सच्चाई दिखती थी मेरी कितनी चिंता थी कितना ख्याल वो रखती थी अब कौन मुझे इस तरह संभालेगा जिस तरह वो मुझे अपने दिल के पास रखती थी
कहती कि बात किये बिना नींद नहीं है आती अब क्या हो गया कि मेरा फोन भी सोच कर उठाती, सोच सोच के अब दम है मेरा घुटता सांस भी न आती और आँख से पानी भी न रुकता
सोचा न था तुम्हे पाने से पहले ही खो देंगे अब अपने रब को जवाब क्या देंगे अगर पूछा रब ने हमसे तो बोल देंगे शायद मैं नहीं था उनके लायक यूँ ही बोल देंगे
अपना मुझे तुमने कभी समझा नहीं ये मालूम मुझे नहीं क्या करूँ नादान हूँ मैं कुछ समझता नहीं हाँ जानता हूँ मैंने तुम्हे बहुत सताया है पर गुस्सा चाहे जितना करो पर रूठी मत रहो और हो सके तो मुझे माफ़ करो
नहीं है शिकवा तुमसे कोई न कोई बेरुखी है अब तो सिर्फ जाना तुम्हारी यादों में ही जिंदगी है बस एक ख्वाब देखा था साथ चलने के तुम्हारे पर कोई बात नहीं हम फिर भी है सिर्फ तुम्हारे
No comments:
Post a Comment