Wednesday, 7 January 2015

रितिक ने दिए प्यार के टिप्स..


सुजेन को मैं बचपन से जानता और चाहता हूं। जब लगभग 16 साल का था, तो एक शादी में मैंने उसे देखा। तब मैंने उदय चोपड़ा से कहा था कि जब मैं बड़ा हो जाऊंगा, तो इसी लड़की से शादी करूंगा।

' कहो न प्यार है' में एक सीन है, जिसमें मैं बाइक पर आता हूं और अमीषा की कार के बगल में उसे पार्क करता हूं। कुछ ऐसा ही मेरी रीयल जिंदगी में भी हुआ। मैं और सुजैन एक बार फिर मिले, लेकिन किसी पार्टी में नहीं, बल्कि ट्रैफिक सिग्नल पर। और वह बेहद रोमैंटिक था। सच पूछिए, तो हम अपने कॉमन फ्रेंड्स की वजह से एक-दूसरे के नजदीक आए और फिर एक-दूसरे का होकर रह गए। मैंने प्रपोज कब और कैसे किया...? यह बेहद रोचक दास्तां है, लेकिन मैं अभी इसे सबसे शेयर नहीं करना चाहता। फिलहाल, तो बस यही कि हम एक-दूसरे को दिलो-जान से चाहते हैं और मेड फॉर ईच अदर' हैं।

प्यार के टिप्स: जिसे आप प्यार करते हैं, उसे रेस्पेक्ट दें और अपनी लिमिट्स क्रॉस न करें। धैर्य रखें। किसी चीज के लिए हड़बड़ी न दिखाएं। अपनी महबूबा को पूरा स्पेस दें और ढेर सारा समय भी। महिलाएं इन दोनों ही चीजों को बेहद पसंद करती हैं। उनकी पसंदीदा गिफ्ट देकर आप उसे हमेशा खुश रखें। खुद उससे ढेर सारी बातें करें और उसे भी अपने मन की सारी बातें कहने दें।

No comments:

Post a Comment