दुनिया का हर इंसान प्यार की उम्मीद करता है। मैने भी उम्मीद की थी और उसी प्यार की तलाश मे अक्सर इंटरनेट पर सर्फ किया करता था। बहुत लोग मिले और बहुतों से दोस्ती हुई। इनमें से एक लड़की वह भी थी जिससे मुझे प्यार हो गया। उनकी बातें और उनके विचार इतने अच्छे लगते थे कि हर वक़्त उसी के बारे में सोचा करता था। धीरे-धीरे हम फोन पर भी बातें करने लगे और फिर एक दिन उसने भी यह जता दिया कि वह भी मुझे प्यार करती है। फिर क्या था, हमारे प्यार की गाड़ी सरपट अपनी पटरी पर दौड़ने लगी। फिर हम एक-दूसरे से सप्ताहांत मे मिलने लगे। उसने मेरे घर आना भी शुरू कर दिया। दोस्तों से मिलना और साथ-साथ कहीं आना-जाना भी शुरू हो गया।
उसकी बड़ी बहन को भी हमारे प्यार का पता था और उसकी सहेलियों को भी। लेकिन रुकावट एक बात की थी कि उसके परिवार में किसी की अंतरजातीय शादी नहीं हुई थी। जब भी मैं उसे हमारी शादी के बारे में कहता तो वह कहती कि समय आने पर मैं खुद अपने घरवालों से बात करूंगी।
और एक दिन वह मुझसे मिलकर गई तो आज तक वापस नही आई...
No comments:
Post a Comment