Wednesday, 7 January 2015

आइ मिस यू ...


बात करीब 4 साल पहले की है। हमारी मुलाकात नेट पर हुई थी। चैटिंग पर हम हर रोज़ 2 घंटे तक बात करते रहते। मैं उसे अपने दुख - दर्द बताता , वह मुझे अपने बताती। मैं उसके दुख बांटता और वह मेरे। बस आप यूं समझ लीजिए कि हम बहुत ही अच्छे दोस्त बन गए थे। धीरे - धीरे ऐसा हुआ कि अगर वह एक दिन भी नेट पर नहीं आती तो मैं बेचैन हो जाता। और जब वह अगले दिन आती तो मैं उसके साथ खूब लड़ाई करता और वह सॉरी बोल कर मुझे चुप करा देती। लेकिन तब मुझे एहसास हुआ कि शायद मैं उससे प्यार करने लगा हूं और यह हक़ीक़त भी थी। लेकिन मैं उसे यह कह नहीं सका। आख़िर एक दिन उसने मुझे बताया कि वह पढ़ने के लिए ऑस्ट्रेलिया जा रही है। तब जाने से एक दिन पहले मैंने उससे अपने प्यार का इज़हार कर दिया। मगर वह बिना कोई जवाब दिए चली गई। 

No comments:

Post a Comment