कैफेटेरिया में आज तुम्हारे इंतज़ार में सातवीं कॉफी खत्म कर दी। मुझे पता है, तुम नहीं आओगे। आओगे भी कैसे? मैंने तुमको बताया ही नहीं कि मैं तुम्हारा इंतज़ार कर रही हूं। सोचती हूं, अब इंतज़ार करने की आदत डाल लूं। क्योंकि तुम्हारा इंतज़ार न करना मैं सीख कहां पाई हूं। इस ऑफिस के फर्स्ट फ्लोर पर पहली बार मैं जब इंटरव्यू देने आई थी, तब तुम बेवजह ही उस लॉबी से न जाने कितनी बार गुजरे थे। मैंने उस रोज ही तुम्हारी नजरों की गुस्ताखियों को नोटिस कर लिया था। नौकरी लगने के बाद जब मैंने सेल्स सेक्शन में जॉइन किया, तब भी मैंने नोटिस किया था कि अकाउंट का एक बंदा है, जो आजकल कुछ ज्यादा ही सेल्स में इंट्रेस्ट लेने लगा है। तुमने कोशिश की थी पर शायद हम पहले से जानते थे कि ये कोशिश कामयाब नहीं होगी। अब तुम किसी और के साथ जिंदगी शुरू करने वाले हो। मुझे पता है तुम मुझसे प्यार करते हो और मेरी बस यही दुआ है।
Wednesday, 7 January 2015
इंतज़ार करना मुझे सीख लेने दो..

Labels:
Hiindi love story
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment