Wednesday, 7 January 2015

एक बार तुमसे माफी मांगना चाहती हूं..


आदी , तुम कैसे हो ? वैलंटाइंस डे , तुम्हें बहुत-बहुत मुबारक हो। प्लीज़ , मुझे माफ कर दो , मैंने जान-बूझकर ऐसा नहीं किया। पता नहीं क्यों, मैं आपको एक पल के लिए भी नहीं भूल पा रही हूं। मैंने आपको भुलाने की बहुत कोशिश की , पर हमेशा ऐसा लगता है कि आप यहीं कहीं हो , मेरे पास। मैं नहीं जानती कि हमारे बीच क्या है ? पर , जो भी है मुझे वह स्पेशल बनाता है और आपको मेरे लिए स्पेशल बनाता है। मैं हमेशा यही चाहती हूं कि आप खुश रहो और हमेशा हम एक-दूसरे के टच में रहें। पर , आपने कहा था कि यह संभव नहीं है। मैं जानती हूं कि यह पॉसिबल नहीं है , पर फिर भी मैं यही चाहती हूं। प्लीज़ आप मुझे गलत मत समझो , आप खुश रहने की कोशिश करना।
मैं आपको कभी नहीं भूल सकती , यही सच है। मुझे नहीं पता कि हमारे बीच क्या रिलेशन है , जो मुझे बार-बार आपसे बात करने और आपका खयाल रखने को कहता है। मुझे याद है कि आपने मुझसे कहा था कि मैं अच्छा सा लड़का देखकर शादी कर लूं , पर मैं यह नहीं कर सकती हूं। मैं जानती हूं कि मैं किसी के भी साथ खुश नहीं रहूंगी , क्योंकि मेरी कुंडली में यही लिखा है। पर , जब मैंने अपने लिए आपका प्यार देखा तो मुझे लगा कि मैं बस आपके साथ ही खुश रह सकती हूं और किसी के साथ नहीं। यही वजह है , जो मैंने आपके साथ अपनी शादी की बात सोची। पर , अफसोस , मेरी यह तमन्ना पूरी ना हो सकी।
मैं आज भी यही सोचती हूं कि जब आपको मेरी फैमिली ने घर बुलाया था , तब आप क्यों नहीं आए ? आपने कह दिया था कि कुछ ज़रूरी काम है। क्या काम किसी की ज़िन्दगी से ज़्यादा ज़रूरी होता है ! आपने कहा था कि कभी भी मेरी ज़रूरत हो तो प्लीज़ मुझे कहना , पर मैं यह कैसे मान लूं कि जब मुझे आपकी ज़रूरत होगी , तब आप मेरा साथ देंगे ? क्योंकि जब ज़रूरत थी , तब आपने मेरा नहीं , उस लड़की का साथ दिया , जिसने हमारे बीच लड़ाई करवाई। मेरी नज़रों में आपको और आपकी नज़रों में हमें गलत बनाया। फिर भी मैं जानती हूं कि आप बहुत अच्छे हो। आपको पता है कि मैं हमेशा आपके टच में क्यों रहना चाहती हूं ? क्योंकि फाइनैंशली स्ट्रॉन्ग बैकग्राउंड होने के बावजूद आप बिल्कुल देशी हैं , मेरी तरह।
जैसा लड़का मुझे चाहिए , आप बिल्कुल वैसे ही हैं , कोई घमंड नहीं है आपमें। हर पल आपकी ही यादों में खोई रहती हूं। प्लीज़ हमेशा खुश रहना और मुझे कभी मत भुलाना। दिल्ली आओगे तो मुझे अपना पता ज़रूर देना , मैं उसका कोई गलत इस्तेमाल नहीं करूंगी। और हां, मुझसे एक बार ज़रूर मिलना, क्योंकि मरने से पहले एक बार और आपसे माफी मांगना चाहती हूं। आप मुझे माफ करेंगे न ?

No comments:

Post a Comment