
मेरी कहानी थोड़ी लम्बी है , पर आपको ज़रा छोटी करके बताना चाहता हूं। मेरी उम्र 25 साल है और मैं पंजाब के एक सिख परिवार से हूं। मेरी परवरिश दिल्ली में हुई ,
क्योंकि मेरे पिता दिल्ली पुलिस में हैं। मेरी पढ़ाई खत्म भी नहीं हुई थी
कि मैं इटली आ गया। मैं इटली के एक लेदर फैक्ट्री में जॉब करने लगा , जहां मैं किसी को नहीं जानता था। मुझे इटैलियन भाषा बिल्कुल समझ में नहीं आती थी। जहां मैं काम करता था , वहां 12 लड़कियां थीं और मैं एक अकेला लड़का था। समझिए कि सभी का दुलारा औऱ प्यार से सभी मुझे रॉकी बुलाते थे।
उन 12 लड़कियों में से पांच लड़कियों का दिल मुझपर आ गया। पर ,
मैं किसी और को चाहता था। वह भी मेरे साथ ही काम करती थी। बाद में स्थिति
कुछ ऐसी हो गई कि हम एक-दूसरे के बगैर एक पल भी नहीं रह पाते थे। उसके माता-पिता को मैं पसंद नहीं था , क्योंकि वे अपनी बेटी की शादी किसी परदेसी से नहीं करना चाहते थे। लेकिन , हमारा प्यार सच्चा था और हमने इस प्रॉब्लम को एक होकर सुलझाया। उसके माता-पिता मुझसे मिले औऱ उन्हें मुझपर विश्वास हो गया।
जहां तक मेरे माता-पिता की बात है तो मेरी खुशी में ही उनकी खुशी है।
मैंने परिवार वालों की मर्जी से शादी कर ली और अब मैं इटली में ही रह रहा
हूं। खुशी इस बात की है कि अब हम जल्द ही दो से तीन होनेवाले हैं। मुझे
अफसोस उन लड़कियों का है , जिनका दिल मेरी वजह से टूट गया। खैर , वे खुश रहें यही मेरी दुआ है। अगर आपका प्यार सच्चा है तो आपकी जीत पक्की है और भगवान भी आपके साथ रहेगा।
No comments:
Post a Comment