मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मुझे दलजीत जैसी लड़की मिली। उन्हें किसी फाइव स्टार होटेल में जाना पसंद नहीं है। वह एक खास कॉफी वेंडर से कॉफी पीना पसंद करती हैं, जो रात को साइकल पर कॉफी बेचता है। वैसे यह मेरे लिए काफी इकनॉमिकल भी था। अपनी जिंदगी का वो यादगार लम्हा मुझे अभी तक याद है, जब मैंने दलजीत के सामने कॉफी पीते-पीते लाइफ पार्टनर बनने का प्रपोजल पेश किया। उसी दिन हमने अपनी पूरी जिंदगी एक साथ गुजारने का फैसला किया था।
उस दिन भी मैंने रोज की तरह अपनी कार में बैठे-बैठे साइकल वाले कॉफी वेंडर को बुलाकर सिर्फ इतना ही कहा था, 'दो कॉफी देना'। ऑर्डर देने के बाद मैंने दलजीत से वह बात पूछ ही ली, जिसे पूछने का मैं बहुत दिनों से इंतजार कर रहा था। मैंने दलजीत से पूछा, क्या तुम अपनी पूरी जिंदगी मेरे साथ झेलने के लिए तैयार हो? इस पर दलजीत ने बहुत ही शांत भाव से, जैसे कुछ हुआ ही न हो, सिर्फ 'ओके' कहा। इस पर मैंने भी कहा, 'चलो कॉफी पीते हैं।'
' नच बलिए' की ट्राफी जीतने और शाहरुख के हाथों 50 लाख का कैश प्राइज लेने के बाद हमने यह फैसला किया कि मैं उसे किसी अच्छे रेस्तरां में कॉफी पिलाने ले जाऊंगा, जहां उस साइकल वाले से अच्छी कॉफी मिलती हो।
टिप्स
आप किसी लड़की को हर समय खुश नहीं रख सकते क्योंकि यह काफी मुश्किल है। इसके लिए कोई फूल प्रूफ आइडिया नहीं है। किसी भी लड़की पर इंप्रेशन जमाने के लिए यह बेहद जरूरी है कि आप उनकी क्वॉलिटीज से उन्हें रूबरू कराएं। चाहे वह आपसे सहमत हो या न हो लेकिन अपने प्रति ईमानदारी बरतना बेहद जरूरी है। खुश रहिए और अपनी पार्टनर को खुश रखिए। इससे वह हमेशा आप से इंप्रेस रहेगी। किसी भी लड़की का दिल जीतने के लिए यह बेहद जरूरी है।
No comments:
Post a Comment