मेरी उम्र 25 साल है। मैं बचपन से ही इंट्रोवर्ट किस्म का हूं और ज़रा कम बातें किया करता हूं। जब मैं 23 साल का था , तब मुझे एक लड़की से प्यार हो गया। हालांकि , वह मुझे नहीं जानती थी , लेकिन मैं उससे एक पार्टी में मिला था। मुझे लगता था कि उसके मन में भी मेरे लिए कुछ न कुछ है , लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंज़ूर था। एक दिन मैं एक पार्टी में अपने दोस्तों के साथ गया। मैं कभी-कभी बियर पी लेता हूं और वहां मैंने अपने दोस्तों के साथ थोड़ी-बहुत बियर ले ली।
दुर्भाग्य देखिए , वह लड़की भी वहीं आई हुई थी और उसने मुझे ड्रिंक लेते हुए देख लिया। बस उस दिन से उसने मेरी तरफ देखना भी बंद कर दिया। मैंने कई बार उसे समझाने की कोशिश की , लेकिन वह नहीं मानी। फिर एक दिन पता चला कि उसकी शादी कहीं और तय हो गई है। बस उस दिन से मेरे दिल में जो उसके लिए प्यार था , उसे वहीं दफन कर दिया। मैंने खुद से यह वादा भी किया है कि ताउम्र शादी नहीं करूंगा। शायद ऐसे ही मैं अपने किए पर पश्चाताप कर सकूं।
No comments:
Post a Comment