जब मेरी शादी हुई थी , तब मेरे पति 35 साल के थे और मैं केवल 16 साल की थी। हमारी शादी अरेंज मैरिज थी। मेरे सामने एक और उदाहरण था। मेरी एक फ्रेंड थी , जिसका एक 58 वर्षीय व्यक्ति से रिलेशनशिप था और मेरी फ्रेंड मात्र 25 साल की थी। पर , फिर भी वे खुश थे। अगर कोई युवा हो , पर उनके विचार आपस में नहीं मिलते तो वह रिश्ता आगे बढ़ना मुश्किल होता है। वहीं , दूसरी तरफ वह व्यक्ति जो है तो 60 साल का , पर उसकी स्टाइल , उसका व्यवहार , रोमांस सबकुछ 25 साल के युवा जैसा हो तो लड़कियां शायद ऐसे ही व्यक्ति को जरूर पसन्द करेंगी।
इतने ओल्ड ऐज में संसार का कोई झंझट भी सिर पर नहीं होता। वह लड़की अपने को सिक्योर फील करेगी और वह उसे उतना ही प्यार करेगी जितना अपने युवा पति से कर सकती है। पर , समाज की बात करें तो वह इसकी इजाज़त नहीं देता। शायद सभी उम्रदराज लोग अपने उस हमउम्र से जलते हैं , जिसने किसी युवती से शादी कर ली हो। जब दोनों आपस में खुश हैं और उन्हें एक-दूसरे के एज गैप से भी कोई प्रॉब्लम नहीं है तो फिर लोगों को क्या परेशानी होती है ? क्या उन्हें नहीं पता कि प्यार में उम्र का कोई बंधन नहीं होता ?
No comments:
Post a Comment