Wednesday, 7 January 2015

वह मुझसे करती है सच्चा प्यार..


मैं एक शादीशुदा हूं और मेरे दो बच्चे भी हैं। मेरी लव स्टोरी थोड़ी अजीबो-ग़रीब है , जिसे मैं भी नहीं समझ पा रहा हूं। मेरी लव स्टोरी आज से पांच साल पहले शुरू हुई थी और तब भी मैं शादी-शुदा था। तब मेरी एक बच्ची भी थी। मेरा एक कैटलॉग बनने वाला था और तभी मेरी मुलाकात उससे हुई। उसे यह पता नहीं था कि मैं शादीशुदा हूं और वह मुझसे प्यार कर बैठी। मैं भी उससे प्यार करने लगा और हम दुनिया से बेखबर एक-दूसरे से प्यार करने लगे। एक दिन उसने मुझसे कहा कि मैं तुझसे शादी करना चाहती हूं और तब मुझे एकदम झटका सा लगा।
उन्हीं दिनों मुझे दूसरा बच्चा भी हो गया। मैंने सोचा कि उसे बताने का यह अच्छा मौका है और फिर मैंने उसे बता भी दिया। मेरे समझाने पर वह अच्छी तरह से समझ भी गई और सच बताऊं तो उससे अच्छी लड़की आज तक मैंने नहीं देखी। अगर मेरी शादी नहीं हुई होती तो मैं दुनिया से लड़-झगड़कर भी उससे शादी कर लेता। हम दोनों में इतना प्यार है , पर हमने कभी अपनी मर्यादा पार नहीं की। वह आज भी मुझे चाहती है , पर मैं उसे टाइम नहीं दे सकता। आज प्यार के इस उत्सव पर मेरी ओर से उसे ढेर सारी शुभकामनाएं देना चाहता हूं।

No comments:

Post a Comment